Homeदेशजहांगीरपुरी हिंसा में फायरिंग करने वाले सोनू चिकना उर्फ इमाम सहित अंसार,...

जहांगीरपुरी हिंसा में फायरिंग करने वाले सोनू चिकना उर्फ इमाम सहित अंसार, सलीम, दिलशाद, और आहिर पर रासुका

दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। इनमें अंसार, सलीम, सोनू चिकना, दिलशाद, आहिर शामिल हैं। इधर, हिंसा के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अब दंगे में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शामिल होने की भी जांच होगी। उधर , हिंसा मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है। उन पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है। पुलिस ने VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हिंसा के दौरान वीडियो में जो लोग भी हथियार के साथ दिखाई दे रहे थे, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे जब पूछा गया कि क्या PFI के एंगल से भी जांच हो रही है तो उन्होंने कहा कि जांच की जानकारी इस वक्त देना ठीक नहीं है।

गृहमंत्री के निर्देश ऐसी कार्रवाई की जाए जो बन जाए मिसाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि मामले में ऐसी कार्रवाई की जाए, ताकि फिर से इस तरह की घटना न हो और लोगों के लिए एक मिसाल बने। गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को फोन कर कहा कि मामले में जो भी जरूरी कदम हों, वो उठाए जाएं।

एक ही परिवार के 5 लोग अरेस्ट किए गए
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ही 5 लोगों को अरेस्ट किया है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू चिकना उर्फ ​​इमाम उर्फ ​​यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments