Homeग्वालियर अंचलजिला शिक्षा अधिकारी को को भारी पड़ी सीएम हैल्पलाइन एवं जन-सुनवाई की...

जिला शिक्षा अधिकारी को को भारी पड़ी सीएम हैल्पलाइन एवं जन-सुनवाई की अनदेखी

पदीय दायित्वों के विरूद्ध लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस

ग्वालियर / आम जनों की समस्याओं की शिकायतों के निराकरण हेतु प्रदेश में प्रारंभ की गई सीएम हैल्पलाइन एवं जन-सुनवाई को गंभीरता से न लेना जिला शिक्षा अधिकारी का कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने माह अप्रैल का वेतन रोकने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण तथा नियंत्रण अपील नियम 16-क के तहत जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में खुद उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थों को भेजना तथा सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना और शिक्षा विभाग की उपलब्धि सीएम हैल्पलाइन में 20वीं रैंक पर होना यह दर्शाता है कि आप अपने पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसी स्थिति में क्यों न माह अप्रैल का वेतन रोका जाए और आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाए।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब समय पर प्राप्त न होने अथवा संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई संस्थित की जायेगी। जिसके लिये आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments