ग्वालियर 24 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला मैदान पहुँचकर “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया है। अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि

एवं आदरांजलि स्वरूप केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” के रूप में अद्भुत आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को समिट को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।