Homeधर्म कर्मजानिए कब से भगवान भोलेनाथ के हाथ रहता है सृष्टि का संचालन

जानिए कब से भगवान भोलेनाथ के हाथ रहता है सृष्टि का संचालन

चतुर्मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्मास आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू होकर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक रहता है। साल 2021 में चतुर्मास 20 जुलाई 2021 से शुरू होगा, इस दिन देवशयनी एकादशी भी है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि का संचालन करते हैं। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से भगवान विष्णु 4 माह तक विश्राम करते हैं। भगवान विष्णु के विश्राम करने से सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। भगवान विष्णु कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन जागते हैं। इस दौरान भगवान शिव को समर्पित पावन माह सावन भी आता है। सावन के माह में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इन 4 महीनों के समय को चातुर्मास भी कहा जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ये राशियां हैं, मेष,मकर और कुंभ। इन राशियों पर शिव मेहरबान रहते हैं। इन राशियों के जातकों को शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए चातुर्मास में रोजाना नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। सभी राशियों के जातक शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही ऊॅं नम: शिवाय का जप भी करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments