Homeदेशजानिए कहां जारी है झमाझम, कहां तक पहुंचा मानसून

जानिए कहां जारी है झमाझम, कहां तक पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में अपना असर दिखाएगा।। इन राज्यों के कुछ भागों में अभी से प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है।

मुंबई में कल हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस राज्य में भी कुछ दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। हालांकि ओडिशा में मानसून अपने पूर्व निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेगा। 

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद लगातार भारी बारिश हो रही है। अब भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तटीय इलाकों में खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका के चलते 13 जून तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवात के प्रभाव में बना हुआ है। जिसके चलते 12 जून को उत्तरी मलप्पुरम और कोझीकोड में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

बीते साल मानसून में केरल ने 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया था। जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments