Homeप्रमुख खबरेंजानिए मध्यप्रदेश के फायरब्रांड पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं को क्या...

जानिए मध्यप्रदेश के फायरब्रांड पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं को क्या दी सीख

 

ग्वालियर 03 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं, दायित्व होता है, इसी के कारण हमारी पार्टी कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भिन्न हैं, हमारे मन में यह भ्रम कभी नहीं आना चाहिए कि हम ही योग्य थे, इसलिए हमारा चयन हुआ है। हमारे पास श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की लंबी कतार है। जिनका चयन नहीं हुआ है वह भी उतने ही योग्य हैं, और उनमें से हम एक हैं, इसलिए हमारा चयन हुआ है। इतना मानें कि हमें परमात्मा ने भारत माता की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। आपको अपने कार्यकाल में सभी को सम्मान देकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। हमारे मंडल में कई ऐसे वरिष्ठ लोग भी होंगे जिनके पास दायित्व नहीं हैं, उन्होंने भी बडी तपस्या की है। उनके सम्मान का हमेशा हमें ध्यान रखना है। उक्त बात मंगलवार को पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने उनके निज निवास पर आयोजित हुई भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की प्रथम परिचय बैठक में कही।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने अपना संगठनात्मक परिचय दिया।

श्री पवैया ने कहा कि कांग्रेस के नेता जो आज शहर में गड्ढे और बढे हुए बिजली के बिल की तरफ से जनता का ध्यान हटाकर तस्सल उठाने का काम कर रहे हैं उसको भी हमें जनता के बीच लेकर जाना है।

इस अवसर पर राजेश सोलंकी, रविंद्र राजपूत, डाॅ हरिमोहन पुरोहित, गंगाराम बघेल, जागेश्वर सिंह भदौरिया, आरके गुप्ता, मधुसूदन सिंह भदौरिया, कनवर मंगलानी, राकेश खुरासिया, गजेंद्र सिंह, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, विकास गिरि, ब्रजमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दारा सिंह सेंगर मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments