Homeप्रमुख खबरेंजानिए मुख्यमंत्री बनते ही देर रात्रि शिवराज ने क्या लिया निर्णय

जानिए मुख्यमंत्री बनते ही देर रात्रि शिवराज ने क्या लिया निर्णय

शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है. मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के पहले ही दिन बीजेपी की यह नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश करेगी

कोरोना वायरस के खौफ के बीच मध्य प्रदेश में  सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देर रात्रि ही सक्रिय हो गए प्रदेश की उच्च सरकारी मशीनरी के साथ उन्होंने सबसे पहले कोरोना संक्रमण की समीक्षा की और लॉक डाउन के अंतर्गत राजधानी भोपाल ओर जबलपुर में कर्फ्यू लगाए जाने का निर्णय लिया।

उधर दूसरी ओर विधानसभा सत्र बुला लिया. नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आज मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है.

इस बीच सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आधी रात को ही स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया था. विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में इसके लिए नैतिकता को आधार बनाया.

शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है. मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के पहले ही दिन बीजेपी की यह नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश करेगी. यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा. 4 दिन चलने वाले इस सत्र में कुल 3 बैठकें होंगी.

सत्र के पहले दिन सरकार के प्रति विश्वास मत लाया जाएगा. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखानुदान भी पेश किया जाएगा. वर्तमान विधानसभा का यह छठा सत्र होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments