Homeदेशजारी हुई दुनिया की टॉप-10 शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट यहां देखें कौन...

जारी हुई दुनिया की टॉप-10 शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट यहां देखें कौन कहां

वॉशिंगटन 5 अप्रैल 2026/ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश 70 लाख से ज्यादा सैन्य कर्मियों के साथ दुनिया भर में पहले स्थान पर है। ये थोड़ा चौंकाने वाला है। जबकि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेना है। ग्लोबल फायरपावर की मार्च-2026 की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में 2026 में दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं को उनके कुल सैनिकों की संख्या के आधार पर दिखाया गया है। इसमें सक्रिय सैनिक, रिजर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल शामिल हैं। इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश, जिनके पास सक्रिय सैनिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, उन्होंने अपनी रिजर्व फोर्स में लाखों सैनिकों को भर रखा है।

यह डेटा GlobalFirepower (मार्च 2026) से लिया गया है। रिजर्व और अर्धसैनिक बलों की परिभाषाएं हर देश के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। बांग्लादेश के पास वैसे तो 2 लाख से कुछ ज्यादा ही एक्टिव सेना के जवान हैं लेकिन उसके रिजर्व फोर्स में 70 लाख के करीब जवान हैं और वो दुनिया में पहले स्थान पर है। इसकी यह स्थिति लगभग पूरी तरह से इसके विशाल अर्धसैनिक नेटवर्क के कारण है।

दुनिया की टॉप-10 शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट

वियतनाम काफी हद तक बांग्लादेश जैसा ही मॉडल अपनाता है, जिसमें एक मध्यम आकार की सक्रिय सेना को दुनिया की सबसे बड़ी रिजर्व प्रणालियों में से एक के साथ जोड़ा गया है। यूक्रेन भी इस मामले में अलग नजर आता है जो रूस के साथ चल रहे संघर्ष के बाद तेजी से हुई लामबंदी और विस्तार को दर्शाता है। हालांकि जब सिर्फ सक्रिय-ड्यूटी सैनिकों की बात आती है तो ये रैंकिंग पूरी तरह से बदल जाती है। चीन लगभग 20 लाख सैनिकों के साथ सबसे आगे है जिसके बाद भारत, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान आता है। इन सभी के पास 10 लाख से ज्यादा सक्रिय सैन्य कर्मी हैं।

  1. बांग्लादेश के पास 2 लाख चार हजार एक्टिव जवान, 68 लाख रिजर्व जवान- कुल जवान 7,004,000
  2. वियतनाम के पास 4 लाख 50 हजार एक्टिव जवान, 53 लाख रिजर्व सैनिक- कुल जवान 5,750,000
  3. यूक्रेन के पास 9 लाख एक्टिव सैनिक और 41 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 5,000,000
  4. भारत के पास 14 लाख एक्टिव सैनिक और 35 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 4,900,000
  5. दक्षिण कोरिया के पास 4 लाख 50 हजार एक्टिव जवान, 35 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 3,650,000
  6. रूस के पास 13 लाख एक्टिव जवान, 23 लाख रिजर्व फोर्स है- कुल जवान 3,600,000
  7. चीन के पास 20 लाख एक्टिव और 11 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 3,100,000
  8. अमेरिका के पास 13 लाख एक्टिव और 8 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 2,100,000
  9. उत्तर कोरिया के पास 13 लाख एक्टिव और करीब साढ़े 6 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 1,960,000
  10. ताइवान के पास 2 लाख 30 हजार एक्टिव और 17 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 1,930,000

सक्रिय सैनिकों की संख्या के मामले में भी उत्तर कोरिया का स्थान काफी ऊपर है जो सैन्य तैयारियों पर उसके लंबे समय से चले आ रहे जोर को दिखाता है। हालांकि सैन्य ढांचा अलग-अलग क्षेत्रों में काफी अलग होता है। दक्षिण कोरिया और ताइवान भू-राजनीतिक तनावों खासकर पड़ोसी देशों के साथ चल रहे तनाव की वजह से बड़ी रिजर्व सेनाएं रखते हैं। वहीं ब्राजील और जर्मनी जैसे देश अपेक्षाकृत संतुलित सेनाएं रखते हैं, जिनमें सक्रिय सैनिकों की संख्या मध्यम होती है और रिजर्व सेनाएं काफी बड़ी होती हैं। इजरायल अपनी अत्यधिक गतिशील रिजर्व सिस्टम के लिए सबसे अलग है जिसे संकट के समय में तेजी से युद्ध के मैदान में भेजा जा सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments