Homeप्रमुख खबरेंजिस समुद्री रास्ते को रोक रखा है ईरान ने वहां अमेरिका ने...

जिस समुद्री रास्ते को रोक रखा है ईरान ने वहां अमेरिका ने नष्ट किये उसके 16 जहाज

अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट के पास माइन बिछाने वाले ईरान के 16 जहाज़ों को नष्ट कर दिया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इन जहाज़ों पर हमले होते हुए दिखाई देते हैं.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बलों ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में ईरान के 10 खड़े जहाज़ों पर हमला किया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण इस समुद्री रास्ते से जहाज़ों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है.

यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल की आवाजाही के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है.

सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक , अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों को आशंका थी कि ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में नेवल माइंस (पानी के अंदर छिपाकर रखे जाने वाले विस्फोटक) बिछाने की तैयारी कर रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments