सनी देओल की फिल्म गदर 2 की शूटिंग में बवाल मच गया है। गदर 2 की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में हो रही है। ऐसे में सेट पर कई सारे जूनियर कलाकारों के साथ एक प्रमुख सीन की शूटिंग हो रही है। लेकिन किसी वजह से वहां मौजूद जूनियर कलाकारों ने मेकर्स के सामने हंगामा मचा दिया। निर्देशक अनिल शर्मा को इसके लिए काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है। इन दिनों लखनऊ के ला मार्टिनियर बॉयज कॉलेज में गदर 2 की शूटिंग की जा रही है। सेट पर ही शूटिंग को रोक कर जूनियर कलाकारों ने जमकर हंगामा किया। जूनियर कलाकारों ने आरोप लगाया है कि शूटिंग के समय उनके सही से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यहां तक कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।
निर्देशक अनिल शर्मा पर जूनियर कलाकारों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार जूनियर कलाकारों की यह सारी नाराजगी सेट पर उनके लिए की गई व्यवस्था के लिए है। कलाकारों के लिए खाना और पानी की भी सुविधा मौजूद नहीं है। साथ ही शूटिंग का काम होने के बाद पैसे नहीं देने की बात भी मेकर्स की तरफ से की जा रही है।
सैकड़ों जूनियर कलाकारों ने किया हंगामा खुद के साथ हुए इन हालातों को लेकर सैकड़ों जूनियर कलाकारों ने सेट पर हंगामा मचा दिया है। कलाकारों का कहना है कि हमारा शोषण हो रहा है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह हरकत हमारे साथ पहले भी की जा चुकी है।
मुफ्त में करवाया काम ?
हम सभी कलाकार इसे लेकर एक मत में हैं और मुफ्त में हम काम नहीं करेंगे। सब्सिडी मिलने के बाद भी मेहनत करने पर हमें हमारे काम के पैसे नहीं दिए जाते हैं। आपको बता दें कि अनिल शर्मा की इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।