HomeBreakingफूट के बाद अब जूनियर डॉक्टर ने ली हड़ताल वापस

फूट के बाद अब जूनियर डॉक्टर ने ली हड़ताल वापस

जूडा का कहना है कि हम हाईकोर्ट का सम्मान करते हैं और मंत्री ने भी आश्वासन दिलाया है कि वह सभी मुद्दों पर जल्द ही उनकी मांगें मान लेंगे, इसलिए हमने हड़ताल खत्म कर दी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जूडा पदाधकारियों की बैठक में कमेटी बनाई गई है। ग्रामीण इलाकों में अनुबंध को लेकर कमेटी 2 महीने में निर्णय लेगी, जबकि स्टाइपेंड 22% की जगह 17% बढ़ेगा, जो सरकार पहले से कह रही थी वही बढ़ाया जाएगा।

उधर ग्वालियर जूडा के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि हमारी मांगों को मान लिया गया है, अब हाईकोर्ट के सम्मान और परेशान हो रहे मरीजों के लिए हम काम पर वापस लौट रहे हैं। जूडा के हड़ताल वापसी की घोषणा से एक दिन पहले रविवार को 46 सीनियर रेजीडेंस ने भी काम पर लौटना भी शुरू कर दिया था। जूडा के समर्थन पर उतरने में इन 46 सीनियर रेजीडेंट को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि रविवार शाम के बाद ही हड़ताल वापसी की योजना बन गई थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जिन सीनियर रेजीडेंट को बर्खास्त किया था अब वह आदेश वापस लिया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments