Homeमध्यप्रदेशज्योतिरादित्य के कारण टेंशन मैं कमलनाथ ग्वालियर-चंबल में कल से शुरू...

ज्योतिरादित्य के कारण टेंशन मैं कमलनाथ ग्वालियर-चंबल में कल से शुरू होने वाला प्रचार अभियान स्थगित

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने ग्वालियर-चंबल का प्रचार अभियान के स्थगित कर दिया है। यह अभियान दिनांक 13 जुलाई 2020 दतिया से शुरू होने जा रहा था। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस के 14 दिग्गज नेता इसमें शामिल होने वाले थे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जबरदस्त जनाधार के कारण कांग्रेस में घबराहट है यही वजह है की वह हर कदम फूँक फूँक कर रख रही है,उसे इस बात डर है की ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थकों की फ़ौज कांग्रेस में मौजूद है जो कांग्रेस में विद्रोह खड़ा कर सकती है। कांग्रेस नेतृत्व इस इंतजार में है की सिंधिया समर्थक जो की अभी भी कांग्रेस में हैं वे जबतक पार्टी नहीं छोड़ देते कोई भी कार्यक्रम करना मुसीबत मोल लेने जैसा होगा।
यह था कार्यक्रम
कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित किया गया था कि कांग्रेस नेताओं का दल 12 जुलाई की रात भोपाल से रवाना होगा और 13 जुलाई सुबह 8:00 बजे दतिया पहुंचेगा। यहां मां पीतांबरा शक्ति पीठ पर पूजा अर्चना करके चुनाव अभियान का ऐलान किया जाएगा। यहां से भांडेर, डबरा, करेरा, पोहरी, बम्होरी होते हुए 14 जुलाई की रात वापस भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे।
यह थे रहने वाले नेता
मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री एवं विधायक डाॅ. गोविंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी अरूण यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायकगण आरिफ अकील, सज्जनसिंह वर्मा, सुश्री विजयलक्ष्मी साधो, बालेन्दु शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री एवं विधायक लाखनसिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष अपेक्स बैक अशोक सिंह एक बस में सवार होकर जाने वाले थे लेकिन एंड टाइम पर या कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments