Homeदेशडंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को कुचला 15 की...

डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों को कुचला 15 की मौत

गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। सूरत से 60 किमी दूर कोसांबा इलाके में डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया। इनमें से 15 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे।

हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments