Homeदेशबायकॉट तांडव :भगवान शिव के अपमान वाली वेब सीरीज को बैन करने...

बायकॉट तांडव :भगवान शिव के अपमान वाली वेब सीरीज को बैन करने जावड़ेकर और सारंग की चेतावनी

सैफ अली खान स्टारर पॉलीटिकल ड्रामा सीरीज ‘तांडव’ अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गई है। इस वेब सीरीज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है.सोशल मीडिया पर लोग इस वेब सीरीज का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने वेब सीरीज को बैन करने की मांग की है।इस संबंध में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व अमेजन को पत्र लिखा है। उन्होंने अमेजन को चेतावनी भी दी है कि अगर तत्काल उसने अपने ओटीटी प्लेटफार्म से तांडव को नहीं हटाया तो अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग का भी बहिष्कार किया जाएगा।

दरअसल सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि एक्टर जीशान अयूब यूनिवर्सिटी के फंक्शन में भगवान शिव के वेश में दिखाई दे रहे हैं। ‘तांडव’ के इस सीन लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर बायकाट तांडव भी ट्रेंड कर रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमेशा से ही हिंदू देवी देवताओं को लेकर मज़ाक़ उड़ाया जाता है। उनका अपमान किया जाता है। हमने आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। उनसे अपील की है कि OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रोक लगाई जाए। Amazon ने अगर इसे ठीक नहीं किया तो amazon का भी बहिष्कार करें। लोगों से अपील है की amazon और इस वेब सीरीज़ का बहिष्कार करें, हम इसके लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।

यह है मामला

जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए। इसी बीच नारद के वेश में मंच संचालक कहता है, ‘नारायण-नारायण। प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई रणनीति बना ही लेनी चाहिए।’ इस पर जीशान अय्यूब कहते हैं, ‘क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?’ इसके बाद मंच संचालक कहता है, ‘भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं।”तांडव’ के इस सीन लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग से भगवान शिव का इस तरह से रूप दिखाने और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करने पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments