प्रवीण दुबे
ग्वालियर 11 फरवरी 2026/डबरा नवग्रह पीठ स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन निकली कलश यात्रा के दौरान ही आयोजकों सहित पुलिस प्रशासन की अव्यस्थाओं की पोल खुल गई इस दौरान आज मची भगदड़ में एक महिला की मौत हुई और आधा दर्जन से अधिका के घायल होने की खबर है। इस आयोजन के लिए 20 हजार से अधिक महिलाओं के जुटने के अनुमान के बावजूद उस स्तर की व्यवस्थाएं न होने के कारण शुरुआत में ही स्थिति को सम्भाला नहीं जा सका। उल्लेखनीय इस धार्मिक आयोजन के मुख्य कर्ता धर्ता मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं और इस आयोजन में कई नाम चीन हस्तियां जुटने वाली हैं.

जानकारी के मुताबिक स्टेडियम से कलश यात्रा के लिए महिलाओ को कलश वितरित किए जाने थे इसी दौरान जरुरत से कहीं अधिक महिलाएं एकत्रित हो गईं, कई सारी महिलाएं मनाही के बावजूद बच्चों को भी साथ ले आईं थीं जिस समय भीड़ जमा हो रही थी तभी अव्यवस्थाओं को नजर अंदाज किया गया और नियमों के विरुद्ध साथ में बच्चे लेकर आ रही महिलाओ को नहीं रोका गया।
इसी अफरा तफरी के बीच किसी ने कलश खतम होने की अफवाह उड़ा दी देखते ही देखते महिलाओं में कलश लेने के लिए बेताबी बढ़ गई जिसने भगदड़ का रूप ले लिया, कुछ महिलाएं बच्चे गिर गए और दम घुटने लगा जिससे वे बेहोश हो गईं और दुर्घटना ने बड़ा रूप ले लिया जिसमें एक महिला की मौत हो गई कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
बाद में पुलिस प्रशासन ने स्थिति को सम्भाला और कलश यात्रा शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक इस धार्मिक आयोजन में यहां प्रदीप मिश्रा सहित कई नामचींन संत महात्मा उपस्थित रहने वाले हैं यह आयोजन 20 फ़रवरी तक चलना है इस वजह से भी यहां भारी भीड़ जुट रही है।
प्रशासन ने बताया भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग हुए घायल

डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय भगदड़ मच जाने से एक महिला की मौत हो गई । जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं । इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । वहीं एक महिला को जे .ए.एच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में हे और कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची