Homeदेशतर्कसंगत बहस में नाकाम कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं की टीवी बहस पर...

तर्कसंगत बहस में नाकाम कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं की टीवी बहस पर रोक लगाई

 ऐसा लगता है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक दल कांग्रेस के नेताओं में अब तर्कसंगत बहस करने की प्रतिभा नहीं रही शायद यही वजह है कि कांग्रेस ने टी वी न्यूज़ चैनलों में राजनीतिक चर्चा करने से किनारा करते हुए अपने प्रवक्ताओं पर किसी भी टीवी डिबेट में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

. एक ओर राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने का निर्देश दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी हार हुई है, ऐसे में टीवी डिबेट में जाकर तुरंत मोदी सरकार की खिलाफत करना जनता को पसंद नहीं आएगा.

नए फरमान को जारी करते हुए कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, ‘कांग्रेस ने एक महीने के लिए टीवी डिबेट में प्रवक्ताओं को न भेजने का फैसला किया है. सभी मीडिया चैनलों / संपादकों से अनुरोध है कि वे अपने शो में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को न बुलाएं

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि डिबेट में कुछ मीडिया मोदी सरकार का पक्ष ही लेते हैं, ऐसे में सिर्फ डिबेट में जाना और वहां गलत साबित किया जाना किसी फायदे की बात नहीं. इसके साथ ही डिबेट में किसान, रोज़गार, गरीब और मोदी के वायदों पर बहस हो नहीं रही, ऐसे में मोदी महिमामंडन और हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर बहस करके हारे हुए खिलाड़ी बनने से क्या लाभ. प्रवक्ताओं के पास राहुल के इस्तीफे के सवाल का जवाब नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments