Homeदेशशपथ से पूर्व मोदी ने बापू, अटलजी की समाधि पर श्रद्धाजंलि दी...

शपथ से पूर्व मोदी ने बापू, अटलजी की समाधि पर श्रद्धाजंलि दी और शहीदों को नमन किया

आज शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने दिन की शुरुआत बापू की समाधि राजघाट पर जाकर उन्हें नमन से की। उसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह जैसे बीजेपी के तमाम नेता साथ थे। 

बापू और अटल को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री ने मोदी नैशनल वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को नमन किया। पीएम मोदी ने इसी साल 26 फरवरी को इस वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments