इटावा /उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नेता व सदर सीट से टिकट के प्रबल दावेदार इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज और कवि सम्मेलन में जुटी भीड़ ने जहां उनकी दावेदारी को ओर मजबूत कर दिया है वहीं दूसरी और भाजपा की चिंता को और अधिक बढ़ा दिया है।

उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी पुराने भाजपाई रहे हैं अपनी अनदेखी से दुखी होकर उन्होंने अखिलेश की समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था वे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं अतः उनके माध्यम से समाजवादी पार्टी कर्मचारी कार्ड खेलने का मन बना चुकी है कर्मचारी नेता के सहारे सपा प्रदेश में कर्मचारियों को साधना चाहती है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से रिटायर होने के बाद हरि किशोर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा । इससे पहले वह कर्मचारी हितों के लिए लंबे समय तक आंदोलन करते रहे हैं। उनके द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज व कवि सम्मेलन में तमाम सपाई जुटे।