Homeदेशतीसरे चरण के मतदान में 61 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने डाले...

तीसरे चरण के मतदान में 61 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने डाले वोट,पश्चिम बंगाल में बम्पर वोटिंग

 दिल्ली.लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम5बजे तक औसत 61.5%  मतदान हुआ ।  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर आज वोट डाले गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 61.31 फीसद मतदान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 78.94 प्रतिशत वोट पड़े । वहीं, असम में शाम 5 बजे तक 74 फीसद से ज्‍यादा वोटिंग हो हुई है। आज तीसरे चरण में गुजरात की 26, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर, दादर नागर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments