Homeदेशतूफान की भयावहता को देखते हुए देश की सभी राहत और बचाव...

तूफान की भयावहता को देखते हुए देश की सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Cyclone Fani Live Updates: चक्रवाती तूफान फेनी भारत में अब कभी भी दस्तक दे सकता है। तूफान की भयावहता को देखते हुए मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत देश की सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। नौसेना और सेना को भी किसी भी वक्त सेवा देने के लिए तैनात रहने के लिए कहा गया है। फेनी तूफान देश में सबसे पहले ओडिशा के तटीय इलाकों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अडिशा के तट से तूफान के टकराने की आशंका है।

नासा ने भारतीय समुद्र तट के पास च्रकवात फेनी

की उपस्थिति दर्ज की

नासा के उपग्रहों एक्वा और टेरा ने चक्रवात फोनी की उपस्थिति दर्ज की है, जो भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि उपग्रहों ने चक्रवात फेनी की तस्वीरें मुहैया कराई है। उसने कहा, फेनी 30 अप्रैल और एक मई को उत्तरी हिंद महासागर के माध्यम से उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा था, जब एक्वा और टेरा उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें मुहैया कराई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments