Homeप्रमुख खबरेंतेज हवाओं और बरसात की भविष्यवाणी मिलेगी गर्मी से राहत

तेज हवाओं और बरसात की भविष्यवाणी मिलेगी गर्मी से राहत

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकतर इलाकों में गरज और धूल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान,मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव होगा।

मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं। ऐसा मंगलवार तक रहने की संभावना है।

आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत को 15 अप्रैल से प्रभावित करने की संभावना है। जिससे जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश आने का अनुमान है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय सहित उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों में शनिवार को बारिश की संभावना है। वहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बिहार, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश आने की संभावना है। ऐसा रविवार तक रहने का अनुमान है।

आईएमडी में वैज्ञानिक चरण सिंह का कहना है, “आने वाले चार से पांच दिनों में देश के लगभग सभी भागों में गरज और बारिश होगी। ये उत्तर पश्चिमी भारत में 16 और 17 अप्रैल को और भी अधिक होगी।” 

उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से अधिक तापमान के साथ आ रही नमी के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होगी। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेंगीं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर में हिमपात हो सकता है। उत्तरी पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग में वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी आ सकती है लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को दिल्ली और उत्तर पश्चिमी भारत के भागों में धूल भरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं मंगलवार को धूल भरी आंधी के समय हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे पर पहुंच सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments