Homeग्वालियर अंचलतेज हुईं पंचायत चुनाव की तैयारियां स्टेंडिंग कमेटी गठित

तेज हुईं पंचायत चुनाव की तैयारियां स्टेंडिंग कमेटी गठित

ग्वालियर / सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस.जामोद ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। स्टेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी आवश्यक समझे, सदस्य होंगे।
जिला स्तर पर गठित कमेटी की बैठक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पूर्व(मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित होने के पूर्व) आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा के लिए जब भी चाहें स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments