सिंधिया के अनुरोध पर अशोकनगर सहित अन्य जिलों के भी डीएपी खाद की विशेष आपूर्ति के निर्देश रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री ने जारी किए
नई दिल्ली / रवि फसल की बुवाई के समय खाद की मांग में अचानक आई वृद्धि के कारण किसानों को कुछ जगहों पर खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके के लिए केंद्र एवं मध्य प्रदेश की सरकार लगातार प्रयासरत है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके,
इसी कड़ी में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री श् ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अंचल के किसानों के लिए अपने स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं, कल जहां श्री सिंधिया ने गुना जिले के लिए एक रैंक खाद भारत सरकार के रसायन एवं उवर्रक मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी से अनुरोध करके जारी कराया था, बुधवार को पुनः श्री सिंधिया के विशेष आग्रह पर मंत्री श्री मांडविया जी ने अशोकनगर ज़िले के लिए खाद की आपूर्ति सुनिश्ति कराई।
श्री सिंधिया ने सूचित किया है कि डीएपी खाद अशोकनगर के लिए रासायनिक एवं उवर्रक मंत्री के निर्देश से आदेश जारी हो गया है, रेल विभाग से कल तक रैक उपलब्ध होते ही अशोकनगर ज़िले को डीएपी खाद की आपूर्ति हो जाएगी।
श्री सिंधिया ने कहा कि केंद्र एवं मध्य प्रदेश की सरकार किसान हितेषी सरकार है, आनंदाता को किसी भी रूप में परेशानी न हो, इसके लिए हम सभी संकल्पित हैं।
ग्वालियर-चम्बल अंचल में पर्याप्त खाद आपूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत हैं सिंधिया
RELATED ARTICLES