Homeग्वालियर अंचलतोमर की पार्थिव देह को लाया गया ग्वालियर 2 बजे होगा अंतिम...

तोमर की पार्थिव देह को लाया गया ग्वालियर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

ग्वालियर/ नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पार्षद तथा मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर का रात्रि को भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया वे कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण के कारण बीमार चल रहे थे । रविवार को तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके लंग्स में इंफेक्शन बेकाबू होने के बाद उन्हें एयर लिफ्ट करके हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया गया रविवार दोपहर पुलिस और जिला प्रशासन ने अपोलो हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। दोपहर 2 बजे एयर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हैदराबाद ले जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि एयर एम्बुलेंस की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। उन्हें भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया । चिरायु ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि उनकी हालत क्रिटिकल थी और देर रात्रि उनका निधन हो गया।

निधन के बाद श्री तोमर की पार्थिव देह को सोमार की सुबह 6 बजे ग्वालियर लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे रवाना होगी।

 ऊर्जा मंत्री का पूरा मैनेजमेंट संभालते थे

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने भाई की तबीयत बिगड़ने के बाद से ही काफी भावुक नजर आ रहे थे  । जब उनके भाई को हैदराबाद ले जाने के लिए एम्बुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, वे अपनी आंखों को रुमाल से पोंछते नजर आए। देर रात्रि उनके निधन के बाद वो शोकाकुल थे।

 देवेंद्र तोमर पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, बाद में भाजपा से जुड़ गए थे। ऊर्जा मंत्री के चुनाव का पूरा काम प्रबंधन उन्हीं के हवाले रहता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments