Homeविदेशदक्षिण अफ्रीका के लुसी सिगबान द्वारा भगवान विष्णु पर लिखी किताब...

दक्षिण अफ्रीका के लुसी सिगबान द्वारा भगवान विष्णु पर लिखी किताब चर्चा में

दक्षिण अफ्रीका की एक पंडित लुसी सिगबान ने हिंदू देवता विष्णु को लेकर एक किताब लिखी है। इस किताब को न सिर्फ हिंदुओं द्वारा बल्कि अन्य धार्मिक समुदायों के लोगों और नेताओं के बीच भी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस किताब में विष्णु के 1,000 नामों का अंग्रेजी में अनुवाद गया है ताकि इसे दक्षिण अफ्रीका के लोगों और विशेष रूप से हिंदू युवाओं के लिए सुलभ बनाया जा सके जिनमें से कई हिंदी या संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं। सिगबान ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर ‘विष्णु – 1,000 नेम्स’ नामक किताब लिखी है। उन्होंने ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ का सात साल तक अध्ययन किया और फिर दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का फैसला किया।

सिगबान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ”वर्ष 2005 में मेरी स्थिति बहुत खराब थी। उस समय मैं एक साल से ज्यादा समय से बिना नौकरी के थी और मेरी कार को बैंक ने वापस ले लिया था। मेरे बेटे निताई और गौरा छोटे थे और यह बहुत कठिन समय था। जैसा कि बुद्धिमान लोगों ने कहा है- कठिन समय में किसी को ऊपर वाले पर विश्वास रखना चाहिए। सत्यनारायण व्रत कथा से जीवन की चुनौतियों को कम किया जा सकता है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments