Homeप्रमुख खबरेंदर्दनाक सड़क हादसे की सच्चाई :उच्छृंखल बेलगाम युवा मन ने लील ली...

दर्दनाक सड़क हादसे की सच्चाई :उच्छृंखल बेलगाम युवा मन ने लील ली पांच छात्रों की जिंदगी

प्रवीण दुबे

 

बर्थ डे पार्टी,हवा से बात करत फॉर्च्यूनर गाड़ी,कार के अंदर मिली शराब की बोतलों ने चीख चीख कर  स्वतः इस दुर्घटना की की सच्चाई  कर दी 

 

ग्वालियर 16नवंबर 2025/ कहा जाता है युवा मन बेहद उच्छृंखल होता है और यदि इसकी उच्छृंखलता पर लगाम नहीं लगाई जाए तो कई बार यह जानलेवा भी बन जाती है। ग्वालियर में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए पांच युवा छात्रों से जुड़ी कहानी ऐसा ही कुछ बयां कर रही है। बर्थ डे पार्टी,हवा से बात करत फॉर्च्यूनर गाड़ी,कार के अंदर मिली शराब की बोतलें चीख चीख कर इस दुर्घटना की कहानी की सच्चाई उजागर कर रही हैं।

ग्वालियर में हुई भीषण कार भिड़ंत में मरे पांचों लोग युवा छात्र थे, जो व्यक्ति कार का मालिक है उसका इकलौता बेटा भी इस हादसे में मारा गया है सभी लोग आपस में दोस्त थे। सभी डीडी नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। शनिवार की रात घर से बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद वह सभी झांसी की तरफ से ग्वालियर वापस घर आ रहे थे। पुलिस को गाड़ी में शराब की बोतल भी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में भी थे।

फॉर्च्यूनर गाड़ी उमेश राजावत की थी, जिसे उनका इकलौता बेटा प्रिंस राजावत लेकर गया था। प्रिंस के साथ उसके साथी अभिमन्यु तोमर, आदित्य जादौन, राज पुरोहित कौशलेंद्र भदोरिया थे। सभी छात्र पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की इस हादसे में मौत हुई है। मृत युवकों की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी थी। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा चौराहा की है हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्राली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने पांचो दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को लेकर जांच में जुट गई है।

दअरसल, सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 ग्वालियर झांसी हाईवे पर रविवार सुबह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी उस ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उसमें सवार पांच युवकों की ऑन स्पॉट मौत हो गई।

भीषण सड़क हादसे को होता देख राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर, एसएसपी और पुलिस फोर्स मौके पर जा पहुंचे। जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंदर फंसे पांचों युवकों को गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। ट्रॉली में भरी रेत टक्कर के बाद कार के अंदर भरा गई थी। शव निकालने से पहले रेत को फावड़े से हटाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। ट्रॉली से टकराने के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे युवक के शव फंस गए थे। साथ ही गाड़ी का कांच तोड़कर ट्रॉली में भरी रेत कार के अंदर तक समा गई थी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालने के बाद पीएम के लिए भेजा।

एएसपी ग्वालियर अनु बेनीवाल ने बताया कि बर्थडे पार्टी बनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की इस हादसे में मौत हुई है। मृतक युवकों की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी थी। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा चौराहा की है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्राली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने पांचो दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस हादसे को लेकर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments