Homeप्रमुख खबरेंदशहरे पर 100 से ज्यादा स्थानों से निकलेंगे आरएसएस पथ संचलन

दशहरे पर 100 से ज्यादा स्थानों से निकलेंगे आरएसएस पथ संचलन

संघ शताब्दी वर्ष : आज 100 से ज्यादा स्थानों से निकलेगा पथ संचलन
ग्वालियर 19 अक्टूबर 2026/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन एवं विजयादशमी के उपलक्ष्य में मंगलवार 20 अक्टूबर को ग्वालियर महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से अधिक स्थानों से पथ संचलन निकलेंगे। 17 अक्टूबर से शुरू हुए पथ संचलन 25 अक्टूबर तक निकलेंगे। इन संचलनों में गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए अनुशासन, एकजुटता और सामूहिक प्रयास का परिचय देंगे।
लश्कर जिले के माधव नगर की श्रीकृष्ण बस्ती का पथ संचलन मंगलवार को प्रात: 8 बजे दानी की बगिया से, शिवाजी नगर की सराफा बस्ती का प्रात: 7:15 बजे माहेश्वरी धर्मशाला डीडवाना ओली से, पार्वती बस्ती का प्रात: 7 बजे पीजीवी महाविद्यालय गेट नं. 1 गेंडेवाली सडक़, गेट नंबर 2 जीवाजी गंज, विवेकानंद नगर की हरिशंकरपुरम बस्ती का प्रात: 7:30 बजे हरिशंकरपुरम सामुदायिक भवन से, शहीद भगत सिंह शाखा का पथ संचलन प्रात: 7:15 बजे सरस्वती शिशु मंदिर चिटनीस की गोठ से, केशव नगर की लोहागढ़ बस्ती का प्रात: 7:45 बजे नगर निगम वर्कशॉप ढोली बुआ का पुल से, संजय नगर बस्ती का प्रात: 7:45 बजे मुरली गार्डन गोलपहाडिय़ा पुलिस चौकी के सामने, गणेश मंदिर बस्ती का का प्रात: 7:30 बजे जनकपुरी कॉलोनी छात्रावास के पास पानी की टंकी, टकसाल बस्ती का प्रात: 7:45 बजे रामलीला मैदान छत्री बाजार जनकगंज से, ग्वालियर जिले की दीनदयाल नगर की शताब्दीपुरम बस्ती का पथ संचलन प्रात: 8 बजे नया दशहरा मैदान से, दीनदयाल नगर बस्ती का प्रात: 7:30 बजे अटल पार्क तरण पुष्कर के पीछे टीन शेड से, सूर्य बस्ती का प्रात: 8 बजे सेनापति गार्डन जडेरुआ गांव से, श्रीकृष्ण बस्ती का प्रात: 8 बजे ग्रीनवुड स्कूल से, रामकृष्ण नगर की महलगांव बस्ती का प्रात: 7:15 बजे शगुन वाटिका, गायत्री स्कूल के सामने से, डबरा जिले की रही बस्ती का सायं 4 बजे किठोंदा से, भितरवार बस्ती का सायं 4 बजे काली मंदिर परिसर से, सूखापठा बस्ती का सायं 4 बजे सहकारी बैंक परिसर से, गीता बस्ती का सायं 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य स्थानों से पथ संचलन निकलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments