Homeदेशदाऊद की 'बहन ने कश्मीर में पाकिस्तान दिवस मनाया और पाकिस्तान झंडा...

दाऊद की ‘बहन ने कश्मीर में पाकिस्तान दिवस मनाया और पाकिस्तान झंडा भी लहराया

 

श्रीनगर: अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का एक बार फिर से पाकिस्तानी प्रेम सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार को आसिया अंद्राबी ने कश्मीर में पाकिस्तान दिवस मनाया और पाकिस्तान झंडा भी लहराया। आसिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो पाकिस्तानी झंडे के साथ नजर आ रही है। इस दौरान सभी मुस्लिम महिलाओं ने वहां पर पाकिस्तान का राष्ट्रगान भी गाया है।

‘हिंदुस्तान का हर मुसलमान पाकिस्तानी है’
कश्मीर में अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ने पाकिस्तान दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कई मुस्लिम महिलाओं ने पाकिस्तानी झंडा लहराया। इसके साथ एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है। इस मौके पर आसिया अंद्राबी ने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान में रहने वाले ही नहीं, बल्कि कश्मीर समेत पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं। यहां कोई मुस्लिम भारतीय या बंग्लादेशी नहीं है।

क्यों मनाया जाता है पाकिस्तान दिवस
आसिया अंद्राबी ने ये भड़काऊ बयान डाऊन-टाऊन में किसी अज्ञात जगह पर पाकिस्तान दिवस समारोह में उपस्थित दुख्तरान कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1940 में लाहौर में आयोजित में मुस्लिम लीग के अधिवेषन में पाकिस्तान के गठन का प्रस्ताव पास हुआ था।

आसिया ने कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा
इस कार्यक्रम में आसिया ने कहा कि कश्मीर पाक का है लेकिन भारत फिर भी उसे अपना बनाने की कोशिश कर रहा है। इस्लाम का हवाला देते हुए उसने कहा कि हमारे लिए लोग या तो मुस्लिम हैं या फिर काफिर। मुस्लिम देश केवल पाकिस्तान है। पाकिस्तान का गठन राष्ट्रीयता के आधार पर नहीं बल्कि इस्लाम की नींव के आधार पर हुआ है।

हाफिज सईद ने आसिया को कहा था अपनी बहन
आपको बता दें कि आसिया अंद्राबी कई बार अपने बयानों को लेकर गिरफ्तार भी हो चुकी है। आसिया को हमेशा देशविरोध गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आतंकी हाफिज सईद तो आसिया को अपने बहन भी करार दे चुका है। अंद्राबी को पिछले साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दो दिनों तक जेल से रखने के बाद रिहा कर दिया गया था। उसे दिसंबर में कोर्ट के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले आसिया पिछले साल मई में पब्लिक सेफ्टी एक्ट को तोड़ने के जुर्म में गिरफ्तार हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments