घट स्थापना के साथ बजरंग बाल मण्डल का 17 दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह प्रारम्भ,होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम चल समारोह 2 को,भण्डारा 3 को
श्री बजरंग बाल मण्डल मैना वाली गली ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च को घट स्थापना के साथ धूमधाम से प्रारम्भ हो गया है।
यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजरंग बाल मण्डल के महंत व अखिल भारतीय संत समिति के जिलाध्यक्ष श्री गौरव जी महाराज व कार्यक्रम अध्यक्ष गोकुल बंसल ने दी । उन्होंने बताया कि श्री बजरंग बाल मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धार्मिक विधिविधान से आयोजित किया जा रहा है। इस 17 दिवसीय आयोजन की शुरुआत नवसंवत्सर 18 मार्च को घट स्थापना के साथ हुई थी।इसकेअंतर्गत प्रतिदिन दुर्गापाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं।
इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च रविवार को रामनवमी महोत्सव का आयोजन होगा इसमें भगवान की महाआरती का भव्य कार्यक्रम रात्रि 8 बजे रखा गया है। 28 मार्च बुधवार को सुबह 11 बजे से श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ होगा।
29मार्च गुरुवार को शाम 5 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ की शुरुआत होगी।
दिनांक 30 मार्च शुक्रवार को शाम 8 बजे से सुमधुर भजनों के साथ बालाजी भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा , दिनांक 31 मार्च शनिवार को शाम 5 बजे से श्री बालाजी सरकार जन्मोत्सव एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा ।
इसी क्रम में 2अप्रेल सोमवार को श्री बाला जी महाराज का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।यह चल समारोह हाईकोर्ट के सामने मैना वाली गली से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा।
3 अप्रेल मंगलवार को शाम 6 बजे से छप्पन भोग फूल बंगला एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर प्रेतराज सरकार महन्त श्री गुरु महाराज श्री धीरज पुरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
श्री बजरंग बाल मण्डल एवं वैदिक शिक्षा समाज कल्याण एवं पर्यावरण गौ सेवा समिति के महन्त श्री गौरव जी महाराज कार्यक्रम अध्यक्ष गोकुल बंसल, तीरथ मिश्रा,अभय जैन,महेन्द्र यादव, दीपक बंसल,कपिल गोयल,गिरीश मिश्रा ,सुनील गर्ग,धर्मदास गुप्ता,सूरज पाण्डेय,राकेश गोयल,गोविन्द अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,मोहनलाल अग्रवाल,धीरज पाठक,सौरभ अग्रवाल ,व भक्तजनों ने सभी से इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने का आग्रह किया है।