Homeप्रमुख खबरेंराज्यसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में मायावती का पत्ता साफ भाजपा ने उपचुनाव...

राज्यसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में मायावती का पत्ता साफ भाजपा ने उपचुनाव का लिया बदला

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में मायावती को करारा झटका लगा उनके प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर को भाजपा प्रत्याशी के सामने मुँह की खानी पड़ी बसपा का चुनाव में पूरीतरह पत्ता साफ हो गया। चुनाव में भाजपा ने नौ सीटें जीत ली हैैं। आठ सीटें उसे प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में ही हासिल हो गईं जबकि नौवीं सीट पर दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद जीत हासिल हुई। सपा की जया बच्चन भी प्रथम वरीयता में ही चुनाव जीत गईं। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया। प्रथम वरीयता के वोटों से जीतने वालों में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, अशोक वाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव व हरनाथ सिंह यादव हैं।

देर रात लगभग दस बजे इनकी जीत की घोषणा हुई। इससे पहले पार्टी के नौवें प्रत्याशी अनिल अग्रवाल और बसपा के उम्मीदवार डा. भीम राव अंबेडकर में कांटे का मुकाबला रहा। दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही सपा की जयी बच्चन समेत सभी उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई। इससे पहले आज सुबह नौ बजे मतदान प्रारंभ हुआ जो कि चार बजे तक चलता रहा। इसके बाद मतगणना शुरू होने में विलंब हुआ क्योंकि सपा-बसपा ने दो विधायकों के मतों को लेकर चुनाव आयोग में आपत्ति दाखिल की थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आयोग ने उन आपत्तियों को खारिज कर दिया। चुनाव में भाजपा और बसपा के एक-एक वोट अवैध भी घोषित हुए।

इतने तगड़े झटके की उम्मीद नहीं थी

उल्लेखनीय है कि बसपा विधायक अनिल सिंह के भाजपा के पक्ष में वोट देने से बसपा को तगड़ा झटका लगा है। सपा के साथ ही कांग्रेस तथा रालोद व दो निर्दलीय विधायकों की मदद से अपने प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा में भेजने के प्रयास में लगी बसपा प्रमुख मायावती को उनके ही विधायक से इतने तगड़े झटके की उम्मीद नहीं थी। उन्नाव जिले के बसपा विधायक अनिल ने मतदान के बाद अंतरात्मा की आवाज पर भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने की बात कही और बोले वह अंतरात्मा से आवाज आने के बाद अपने को रोक नहीं सके

अंतरात्मा की आवाज पर वोट 

अनिल ने कहा कि मैंने महाराज को वोट दिया है। वोट डालने के बाद अनिल सिंह ने कहा कि  उन्होंने बसपा से बगावत नहीं की है बल्कि वोट अंतरात्मा की आवाज पर दिया है। हम महाराज जी के साथ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments