दतिया 17 जुलाई 2026/भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दतिया उपचुनाव हेतु होटल रतन रॉयल में दीप प्रज्ज्वलन कर दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, श्री राकेश शुक्ला, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरूआ, सांसद श्रीमती संध्या राय, चुनाव अभियान प्रमुख व पूर्व मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, चुनाव अभियान सह प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी श्री राहुल कोठारी, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, संभाग प्रभारी श्री अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, जिला प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाह, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री प्रीतम लोधी, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्रीमती रक्षा सिरोनिया एवं श्री शैतान सिंह पाल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में हुआ भाजपा के दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन
RELATED ARTICLES