Homeप्रमुख खबरेंदिग्गी के खासम खास पूर्वमंत्री ने दिया महिला विरोधी बयान

दिग्गी के खासम खास पूर्वमंत्री ने दिया महिला विरोधी बयान

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास एवं भिंड में दबदबा रखने वाले कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने #Meetoo अभियान को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उनका कहना है कि उनके गांव में #Meetoo जैसे बहुत सारे मामले आते हैं। महिलाएं पैसों के लिए ऐसे आरोप लगातीं हैं।
एक निजी चैनल से चर्चा के दौरान मीटू कैंपेन को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि ऐसे आरोप फंसाने के लिए लगाए जाते हैं। महिलाएं इस प्रकार की शिकायतें पैसे के लिए करती हैं। गांवों में इस प्रकार के मामले बहुत सामने आते हैं, कई बार अपने निजी हितों को देखते हुए ऐसे मामलों में झूठी प्राथमिकियां भी दर्ज होती हैं, जो बाद में महिलाएं पैसे ले-देकर रफा-दफा कर देती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments