HomeBreakingदिनभर की बेहाल करने वाली गर्मी के बाद अर्धरात्रि को हुई बरसात...

दिनभर की बेहाल करने वाली गर्मी के बाद अर्धरात्रि को हुई बरसात से राहत

ग्वालियर /दिनभर की उमस  भरी गर्मी के बाद रात्रि 12.30 बजे से हुई बरसात ने रात्रि को थोड़ी राहत दी। खबर लिखे जाने तक आसमान पर बादलों का डेरा था और रुकरुक कर बरसात जारी थी। उधर भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में अति भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 संभागों तथा 10 जिलों में मेघ गर्जना एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वह यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर रहे। बारिश नहीं भी हो रही हो तब भी बरसाती नदी नालों के पास ना जाएं।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, सागर, रीवा एवं सतना जिला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में तथा सीधी, सिंगरौली, कटनी, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, राजगढ़ एवं हरदा जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments