कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कहो गई तो वहीं दूसरी ओर तरफ दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर चल गया है. PWD के बुलडोजर ने अतिक्रमण पर तोड़फोड़ कर दी है. कैमरा पर सामने नहीं आने की शर्त पर डिमोलिशन के लिए आए दस्ते के एक कर्मचारी ने बताया कि अतिक्रमण कर दफ्तर की सीढ़ियां बनी हुई हैं.दीन दयाल उपाध्याय रोड की तरफ कांग्रेस के निर्माणाधीन हेडक्वार्टर की सीढ़ियां लोगों के पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर बनी हुई हैं, इसीलिए PWD ने सर्वे के बाद यहां एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है, उसी के तहत तोड़फोड़ की गई है.
दिल्ली में कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर चला बुलडोजर हटाया गया अतिक्रमण
RELATED ARTICLES