Homeप्रमुख खबरेंदिल्ली में तोमर का बंगला बना सरगर्म राजनीति का केंद्र,MP के सभी...

दिल्ली में तोमर का बंगला बना सरगर्म राजनीति का केंद्र,MP के सभी बड़े नेता जुटे

मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बंगले पर चल रही अहम बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद शिवराज सिंह ,नरेंद्र तोमर ने चुप्पी साधे रखी है। लेकिन माना जा रहा है की भाजपा रणनीतिकारों ने मध्यप्रदेश में सभी स्थिति परिस्थितियों से निपटने की बड़ी तैयारी कर ली है। इसे देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की आने वाले एक दो दिन कमलनाथ सरकार के लिए परेशानी भरे हो सकते हैं।
भाजपा की रणनीति बिल्कुल वही है, जो उसने कर्नाटक में अपनाई थी। दिल्ली में पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद मेनन और आशुतोष तिवारी लगे हैं। पूरी मॉनिटरिंग पीएमओ और होम मिनिस्ट्री से हो रही है। रमाकांत भार्गव, रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया और विश्वास सारंग इसमें संपर्क सूत्र का काम कर रहे हैं। जिन विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू के होटल में ठहराया गया है, उन्हें संभालने का जिम्मा भी बीएस येदियुरप्पा के बेटे को सौंपा गया
मुख्यमंत्री खतरा टालने विधायकों की हर शर्त मानने तैयार
मुख्यमंत्री कमलनाथ अब विधायकों की हर शर्त मानने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस का सिर्फ एक टारगेट भाजपा किसी भी तरह से आठ विधायकों को न तोड़ सके।
किसी भी विधायक का इस्तीफा बिना मिले स्वीकार नहीं होगा।
सभी निर्दलीयों को तत्काल वादा किया जाएगा कि उन्हें क्या मिलेगा।
कुछ मंत्रियों के विभाग कम कर निर्दलीय सदस्यों को मंत्री बनाएं।
मंत्रिमंडल के 5 खाली पदों और निगम-मंडलों में तत्काल नियुक्तियां होंगी।
संभव है कि प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी नियुक्त हो जाए।
सत्ता का गणित
सदन की प्रभावी संख्या: 220
बहुमत का आंकड़ा: 110
8 कांग्रेसी इस्तीफा देंगे तो कांग्रेस की संख्या 106 हो जाएगी।
भाजपा की प्रभावी संख्या: 107
नारायण त्रिपाठी, शरद कोल कांग्रेस में जाते हैं तो भाजपा विधायक 105 होंगे।
यानी कांग्रेस 106, भाजपा 105, इस सूरत में अन्य 7 की भूमिका अहम।
इस बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद मेनन की 8 घंटे बैठक चली। देर रात नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए। छतरपुर-टीकमगढ़ व आसपास के कांग्रेस विधायकों राहुल लोधी, प्रद्युम्न लोधी और कुछ अन्य के भी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments