नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का गुरुग्राम था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई. शाम करीब सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राजस्थान में इसे महसूस किया गया. गुरुग्राम के पास रेवाड़ी में इसका केंद्र था. रेवाड़ी में एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. उम्मीद है आप सभी सुरक्षित है, अपना ख़्याल रखें.”