Homeदेशदिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ किसान सड़कों पर जाम की स्थिति

दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ किसान सड़कों पर जाम की स्थिति

महंगाई, न्यूनतम भत्ता, कर्जमाफी समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर देश के किसान आज राजधानी दिल्ली की सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे है. बुधवार सुबह किसानों का ये मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद मार्ग पहुंचा. इस प्रदर्शन में देश भर से आए किसान एकत्रित हुए हैं, यहां तक की बाढ़ प्रभावित केरल के किसान भी प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जाम की स्थिति है, इसके अलावा कुछ रास्तों पर ना जाने की सलाह दी जा रही है. मार्च में मौजूद किसानों ने कहा है कि चुनाव तो आते-जाते हैं, लेकिन सरकार की नीतियां गलत हैं. सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों को लेकर अपनी नीतियों को बदलना चाहिए.

येचुरी का मोदी सरकार पर हमला

किसानों की रैली में पहुंचे सीपीआई (M) महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि जनता के अंदर काफी आक्रोश है, लाखों की तादाद में किसान-मजदूर दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को धोखा दिया है, अगर जिंदगी को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है. उन्होंने कहा कि अब अच्छे दिन तभी आएंगे जब ये सरकार जाएगी.

उन्होंने रैली में कहा कि 2019 में हम पूरी कोशिश करेंगे, इस सरकार को हटाया जाए ताकि बेहतर भारत बना सकें. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते हम एक देशव्यापी आंदोलन का ऐलान करेंगे. येचुरी बोले कि जितना पैसा विज्ञापन पर खर्च हुआ है, उतना अगर अन्नदाताओं पर खर्च हुआ होता तो ये हालत नहीं होती.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments