Homeदेशदिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके,घबराए लोग घरों से...

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके,घबराए लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-NCR में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार सहित दिल्ली से तीन सौ किलोमीटर के दायरे में स्थित स्थानों में भी झटके महसूस किए जाने के समाचार मिल रहे हैं । इसकी तीव्रता 6.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किमी की गहराई में था। समाचार लिखे जाने तक किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन दिल्ली में शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना है। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 90 किमी दूर कालाफगन में था।

भूकंप के झटके लगने से लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments