ग्वालियर / स्वयंसेवी संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा आज दिव्यांग स्नेह सम्मेलन का आयोजन स्नेह स्पेशल स्कूल, लक्ष्मीगंज पर किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यकृम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नगर निगम श्री मुकुल गुप्ता थे। कार्यकृम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र मुदगल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में थियोसिफिकल सोसायटी के सचिव श्री दिव्यार्थ दुबे एवं संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित थे।

कार्यकृम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके पश्चात् अंकुर पंडित एवं दामिनी सेन द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने उपस्थित लोगों को दिव्यांगजनों हेतु संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है, ईश्वर जब किसी से कुछ छीनता है तो वहीं उपहार स्वरूप अन्य कई चीजें देता भी है।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये उपायुक्त नगर निगम श्री मुकुल गुप्ता ने कहा कि कि दिव्यांग अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है हर क्षेत्र में दिव्यांगजन नाम रोशन कर रहै है बस आज जरूरत ने उन्हें उचित मार्गदर्शन व मंच की जो कि स्वयंसेवी संस्थाये उन्हें प्रदान कर रही है। इस अवसर पर दिव्यार्थ दुबे ने कहा कि नर सेवा ही, नारायण सेवा है, संस्था द्वारा दिव्यांगजनों हेतु किये जा रहै कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजेन्द्र मुदगल ने कहा कि अपने लिये तो हर कोई जीता है, जो दूसरों की सेवा में अपना जीवन लगा देते है ऐसे बिरले ही लोग होते है।
इस अवसर पर अतिथियों द्धारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये तथा शेष बच्चों को संस्था द्वारा उपहार प्रदान किये गये। कार्यकृम का संचालन रामदास माहौर ने एवं आभार प्रदर्शन देवांशु मूदंड़ा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीराम पंडित, राहुल दण्डोतिया, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती उर्मिला कुशवाह, अल्का छोंकर, श्रीमती रिचा सक्सैना, अंजू माहौर, गिरीश शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।