Homeदेशदुनिया के समाचारों में छाई भारत की गर्मी

दुनिया के समाचारों में छाई भारत की गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू की वजह से लोगों का हाल बुरा है.मध्यभारत के राजस्थान ,मध्यप्रदेश आदि से जुड़े तमाम शहरों में पारा 46 से लेकर 50 डिग्री तक जा पहुंचा है यह इलाके गर्मी के तपिश और लपट से झुलस रहे हैं। पूरी दुनिया में अब भारत की गर्मी लपट और तापमान समाचारों की सुर्खियां बना हुआ है। मौसम की जानकारी देने वाली एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट अल डोराडो ने मध्यभारत के तमाम शहरों को दुनिया के सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में शामिल किया है। एकतरफ जहां देश में गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त है तो दूसरी ओर एक अच्छी खबर भी मौसम विभाग से आई है जानकारी के मुताबिक अगले पांच दिनों में मानसून केरल में प्रवेश करके देश के अन्य शहरों की ओर बढ़ जाएगा यदि यह अपनी तय रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो 15 से 20 दिनों के भीतर यह पूरे देश में छा जाएगा।

 

इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

दिल्ली में शुक्रवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, मौसम विभाग ने इस दिन 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

हालांकि शनिवार को तापमान में कुछ कमी आई लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments