Homeदेशदुष्कर्म का आरोपी पादरी भाग रहा था लंदन पुलिस ने दबोचा

दुष्कर्म का आरोपी पादरी भाग रहा था लंदन पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब पुलिस ने जीरकपुर में एक महिला से दुष्कर्म की शिकायत के बाद दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से आरोपी पादरी को गिरफ्तार किया है। जीरकपुर के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि पादरी  को दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया जहां से वह लंदन की उड़ान भरने वाला था। लंदन में 21 जुलाई को उसका एक कार्यक्रम है।  पकड़ा गया पादरी  जालंधर जिले में एक चर्च का पादरी है। वह डॉक्टर के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय है।

चंडीगढ़ के पास जीरकपुर कस्बे की महिला ने इस साल मई में पुलिस में शिकायत की थी कि पादरी ने उसका यौन उत्पीडऩ किया और इसका वीडियो भी बना लिया। महिला ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसकी मांगें नहीं मानती है तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। एसएचओ ने कहा, हमें इस साल मई में महिला से दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। तब से आरोपी रडार पर था। हमें उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस मिला था। जब वह इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहा था तब हमने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन से चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  पुलिस ने पाााााकेदरेदरेडरर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें आईपीसी के तहत दुष्कर्म (376), धोखाधड़ी (420), महिला को अपमानित करना (354), अश्लीलता (294), नुकसान पहुंचाना (323) और आपराधिक धमकी देना (506) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (यौन सामग्री संचारित करना) शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments