Homeदेशसिर्फ यह नम्बर करें सेव और मोबाइल पर तुरंत पाएं ट्रेन का...

सिर्फ यह नम्बर करें सेव और मोबाइल पर तुरंत पाएं ट्रेन का लाइव स्टेटस

नई दिल्ली। ट्रेनों की लेटलतीफी भारतीय रेल की एक ऐसी आम समस्या है जिससे हर किसी को दो-चार होना पड़ता है। कई बार ट्रेनों का सही स्टेटस पता नहीं होने के चलते स्टेशन पहुंचने के सही समय का अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसे में यात्रियों के पास ट्रेन इंक्वायरी नंबर 139 को कॉल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। लेकिन यह भी इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि 139 पर अक्सर रूट व्यस्त होने की वजह से कॉल लगता नहीं है, लेकिन अब इन समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलने वाला है।
139 पर कॉल करने से मिलेगा छुटकारा
अब आप घर बैठे ट्रेन के स्टेटस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ट्रेन का रनिंग स्टेटस पता चल जाए तो आपको रेलवे स्टेशन पहुंचने की जल्दबाजी नहीं होगी। रेलवे आपको लाइव स्टेटस उपलब्ध कराता है वो भी आपके व्हाट्सएप पर। यानी आपको अब रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर फोन करने की या फिर इंटरनेट से पीएनआर के जरिए जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको ट्रेन के डिपार्चर से लेकर उसके स्टेशन के बारे में भी जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए मिल जाएगी। इसके अलावा इससे टैक्सी, लाने-ले जाने की सुविधा, रिटायरिंग रूम, होटल, टूर पैकेज, ई-कैटरिंग और यात्रा से जुड़ीं अन्य जानकारियां भी हासिल की जा सकती हैं।
इस नंबर को करें सेव
ट्रेन का लाइव स्टेट्स जानने के लिए आपको अपने मोबाइल में 7349389104 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद आप किसी भी ट्रेन का नंबर इस नंबर पर सेंड कर उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको ट्रेन की अपटेड स्थिति इस नंबर से मिल जाएगी। 10 सेकंड में आपको आपकी ट्रेन का लाइव स्टेटस उसी ग्रुप में मिल जाएगा। इस तरीके को अपनाकर आप महसूस करेंगे कि पहले से काफी आसान हो गया है ट्रेन का लाइव स्टेटस जानना।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments