बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को संसद में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेती हुईं दिखीं। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव को सहारा देने की भी कोशिश करती नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Samajwadi Party (SP) founder-patron and MP Mulayam Singh Yadav blesses Union Minister Smriti Irani, as she greets him at the Parliament. pic.twitter.com/3ti42DXkpa
— ANI (@ANI) January 31, 2022
वीडियो में मुलायम सिंह यादव को संसद भवन में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। यादव सीढ़ियों से नीचे उतर रहे होते हैं कि उन्हें देखकर ईरानी उनका अभिवादन करने जाती हैं, जिसे मुलायम सिंह आशीर्वाद देने का इशारा करते हुए स्वीकार करते दिख रहे हैं। इस दौरान ईरानी, मुलायम सिंह को सहारा देने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन तबतक उनके सुरक्षाकर्मी आ जाते हैं और उन्हें सहारा देते हैं।
ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मुलायम सिंह के साथ देखे जा सकते हैं। दोनों के बीच कुछ देर बात भी होती दिखती है। मुलायम सिंह फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं और सोमवार को वोबजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए संसद पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई नेताओं से हुई।
सत्रहवीं लोकसभा का आठवां सत्र सोमवार को शुरू हो गया। आज बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए सभी सांसदों से उत्तम चर्चा करने की अपील की। वहीं बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कोरोना, खाद्य सुरक्षा, महिला अधिकारिता आदि के क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।