Homeउत्तरप्रदेशसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट...

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से भरा नामांकन

उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आर-पार की लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन कराया। अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार सपा अध्यक्ष हाथ हिला कर जनता का अभिवादन करते रहे। सैकड़ों वाहन के काफिले के बीच सड़कों पर उमड़ी भीड़ के चलते विजय रथ के करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे।

अखिलेश के विजय रथ पर करहल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शोभन सिंह सवार रहे। इसके अलावा विजय रथ में पूर्व सांसद और अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप भी सवार हुए। विजय रथ को अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र खुद चला रहे थे और उन्होंने सैफई से रवाना होने से पहले विजय रथ के साथ सैफई के प्रसद्धि हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments