Homeग्वालियर अंचलदेवी देवताओं की मूर्तियों की दुर्दशा को लेकर हिंदू महासभा ने...

देवी देवताओं की मूर्तियों की दुर्दशा को लेकर हिंदू महासभा ने क्षेत्रीय विधायक सिकरवार का घेराव किया

15 जून को हिंदू महासभा कमिश्नर का घेराव करेगी

ग्वालियर 12 जून अखिल भारत हिंदू महासभा ने ग्वालियर में आज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार का घेराव किया हिंदू महासभा ने श्रद्धा  पर्वत हनुमान टेकरी पर हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाओं का  अपमान व दुर्दशा को लेकर यह घेराव किया गया। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में तत्कालीन महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के द्वारा ग्वालियर में मंदिरों को  तोड़े जाने के बाद  मंदिर में रखी हुई मूर्तियों को हनुमान टेकरी श्रद्धा पर्वत पर रखा था आज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में उनकी दुर्दशा एवं मूर्तियों को छतिग्रस्त खंडित अवस्था में देखकर हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी के नेतृत्व में अवलोकन किया था तभी से हिंदू महासभा ने अपना चरणबद्ध आंदोलन चला रखा है ।

पूर्व में संभागीय कमिश्नर नगर निगम प्रशासक को भी हिंदू महासभा ने ज्ञापन दिया था लेकिन हिंदू विरोधी सरकार भारतीय जनता पार्टी ने कोई भी सुनवाई नहीं की आज हिंदू महासभा के नेताओं ने क्षेत्र के विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार का घेराव कर नारेबाजी करते हुए उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा घेराव करने वालों में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू जी सेन प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष हरिदास जी अग्रवाल शामिल थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments