Homeदेशदोपहर बुलाई प्रेस वार्ता में स्तीफा दे सकते हैं कमलनाथ, दिग्विजय ने...

दोपहर बुलाई प्रेस वार्ता में स्तीफा दे सकते हैं कमलनाथ, दिग्विजय ने भी स्वीकारा हमारे पास संख्याबल नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार शाम को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं. दोपहर को बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ इसका ऐलान कर सकते हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है, ऐसे में देखना होगा क्या होगा.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, शुक्रवार शाम 5 बजे तक कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करना है. लेकिन इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक समाचार चैनल से बात की और बहुमत का आंकड़ा होने पर शक जताया. कांग्रेस नेता बोले कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास नंबर नहीं है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि पैसे और सत्ता के दमपर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है.

आपको बता दें कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन के पास सिर्फ 99 विधायक बचे हैं, जबकि बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा चाहिए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पास 106 विधायक हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री कमलनाथ फ्लोर टेस्ट में जाने की बजाय उससे पहले ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments