Homeप्रमुख खबरेंइंदौर दूषित पानी मामला: पानी के सैंपल की जांच में क्या...

इंदौर दूषित पानी मामला: पानी के सैंपल की जांच में क्या पाया गया, मंत्री ने बताया

इंदौर 1 जनवरी 2026/मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि जांच में पीने के पानी में नाले का पानी पाया गया है

.उन्होंने बताया “जैसी संभावना थी, पानी में नाले का पानी मिला हुआ है और वह दूषित है. इसलिए उसका ट्रीटमेंट पहले से चल रहा था और अभी भी वही ट्रीटमेंट जारी है.”

उन्होंने बताया कि पूरी कॉलोनी को अच्छे से चेक किया जाएगा, इसमें 8 से 10 दिन लगेंगे. मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, “कुल 8 लोगों की मौत हुई है.”

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में मंगलवार को दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत होने और सैकड़ों लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने का मामला सामने आया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments