ग्वालियर। आज सारे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धिक्कार दिवस मनाया गया ।यह धिक्कार दिवस क्यों? आप सब जानते हैं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वचन पत्र था सारे किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करेंगे? कांग्रेस के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू ने घोषणा की थी यदि किसानों का कर्जा 8 दिन में माफ नहीं हुआ तो मैं मुख्यमंत्री को हटा दूंगा इस प्रदेश में एक भी किसान ऐसा नहीं है जिसका दो लाख का कर्जा माफ हुआ हो। यदि कांग्रेस का कोई किसान हे तो वह मैं दो लाख रु अपने पास से दे दूंगा। यह बात शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव का नेतृत्व करते हुए कही।
विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ शनिवार को धिक्कार आंदोलन का आयोजन किया था। कांग्रेस ने कहा था बेरोजगार नौजवानों को रोजगारी भत्ता देंगे , रोजगार देंगे क्या मध्य प्रदेश का एक भी ऐसा नौजवान है जिसे रोजगारी भत्ता मिला हो। प्रधानमत्री की मुद्रा योजना से जो लोन दिया जा रहा है उस पर कांग्रेस अपना फोटो लगा कर देने का काम कर रही है। लोन किस बात का दे? आईआईटी, इंजिनियरिग पास किये हुए लोगो को गाय पालने के लिए लोन दिया जा रहा है। दुनिया 21वीं सदी में आईटी की तरफ जा रही है कांग्रेस नौजवानों को गाय चराने का काम दे रही है। यह उनकी प्रगति है अधिकार दिवस इसीलिए मनाया जा रहा है जब हमारे देश की सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को खत्म करती है तो कांग्रेसी प्रश्न पूछती है फिर इमरान खान प्रश्न पूछते हैं हमें समझ नहीं आता कांग्रेस का प्रश्न और इमरान खान का प्रश्न एक जैसा कैसे हो सकता है?
विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी नेता हमारी सेना से पूछते हैं आपने कब कहां पर एयर स्ट्राइक की। आपको याद होगा जब मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ था उस वक्त कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था इसका बदला लिया जाएगा पर बदला नहीं लिया। उरी में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था हम बदला लेंगे। समय भी हमारा होगा, बंदूक की गोली भी हमारी होगी, धरती पाकिस्तान की होगी और हमारी भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, तो कांग्रेस ने इसका सबूत मांगा कांग्रेस का चरित्र देखें जो देश में सांप्रदायवाद फैलाते हैं, जो देश में आतंकवाद फैलाते हैं, जो देश में विदेशों से पैसा लाकर धर्मांतरण कराते हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहते हैं, जाकिर नाइक शांति के दूत हैं? सारी दुनिया के अंदर आतंक फैलाने वाला सबसे बड़ा आतंकी लादेन उनके लिए सम्मानीय है उसको दिग्विजय सिंह ने लादेन जी कहा।
विजयवर्गीय ने कहा कि जबसे देश आजाद हुआ कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाएंगे और गरीबी नहीं हटी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा गरीबों की गरीबी हटाने के लिए मैं संकल्पबद्ध हूँ।
धिक्कार दिवस पर ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे विजयवर्गीय
RELATED ARTICLES