प्रभारी मंत्री सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया यात्रियों का आत्मीय स्वागत
ग्वालियर 08 सितम्बर 2022/ ग्वालियर में हवाई सेवाओं के विस्तार की श्रृंखला में एयरबस के रूप में एक और नया आयाम जुड़ा है। हवाई सेवाओं के विस्तार से उद्योग, पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह बात जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल परिसर पर एयरबस (नईदिल्ली – ग्वालियर – नईदिल्ली) के प्रथम आगमन पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने ग्वालियर को एयरबस की सौगात देने के लिये संपूर्ण मध्यप्रदेश और ग्वालियरवासियों की ओर से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की।