Homeग्वालियर अंचलनागपुर की तरह ग्वालियर में भी लगेगी डॉ हेडगेवार जी की भव्य...

नागपुर की तरह ग्वालियर में भी लगेगी डॉ हेडगेवार जी की भव्य अष्टधातु मूर्ति, प्रतिमा स्थल पर हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर (सीबीएसई) केदारधाम आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया।

श्री लक्ष्मणराव तराणेकर स्मृति शिक्षा समिति, केदारधाम ग्वालियर के तत्वावधान में आद्य संघचालक डॉ हेडगेवार की प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पाण्डेय ने किया। यहां प्रख्यात मूर्तिकार प्रभातराय द्वारा बनाई गई अष्टधातु की मूर्ति स्थापित की जाएगी। करीब ढाई क्विंटल वजनी यह प्रतिमा हेडगेवार स्मृति मंदिर रेशमबाग, नागपुर में विराजित मूर्ति की तर्ज पर बनाई गई है। भूमिपूजन समारोह में विभाग संघचालक विजय गुप्ता, सह विभाग संघचालक अशोक पाठक, मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, श्री लक्ष्मणराव तराणेकर स्मृति शिक्षा समिति, केदारधाम ग्वालियर के अध्यक्ष तरुण मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments